img-fluid

ससुर की छेड़छाड़ से परेशान बहू ने कस लिया था फंदा, अपराध दर्ज

July 21, 2022

 

इंदौर। बेटी समान बहू (daughter-in-law) के साथ ससुर (father-in-law) छेड़छाड़ (Molestation) करता था। परेशान होकर पीडि़ता (victim) ने घर पर फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली थी। उक्त मामले में पुलिस (Police) ने जांच के बाद उसके ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिमरोल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला विगत 20 जून का है। ग्राम राजपूरा में रहने वाली एक 22 वर्षीय नवब्याहता ने घर पर ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।


मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तार से जांच की तो पाया कि शादी के बाद से ही ससुराल में महिला का ससुर उस पर गलत नियत रखता था और अलग-अलग बहानों से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था।  ससुर की हरकतों से महिला मानसिक रूप से इतनी परेशान हो गई थी कि उसने घर पर ही फांसी लगाकर कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। पुलिस ने जांच के बाद महिला के ससुर मांगीलाल पिता पिरिया भूरिया निवासी राजपुरा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज कर उसकी जांच शुरू की है।

Share:

  • आधे फैसले पर हुई भाजपाई मेयरों की जीत

    Thu Jul 21 , 2022
    विंध्य-महाकौशल में तीसरी शक्ति के सूर्योदय से कांग्रेस-भाजपा में बेचैनी भोपाल।  मप्र के निकाय चुनाव (body elections) में भाजपा (bjp) के मेयर प्रत्याशियों (mayoral candidates) के जीते हुए वोटों (votes) में पिछले चुनाव ( election) की तुलना में इस बार करीब आधा अंतर रहा है। पिछली बार हुए चुनाव में सभी 16 नगर निगमों में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved