img-fluid

लटकते पेट की चर्बी और वजन से हैं परेशान, तो रोजाना करें ये कार्डियो एक्सरसाइज

May 25, 2026

नई दिल्‍ली । वजन कम (weight lose) करने के लिए आपको इस बात को ध्यान में रखना होगा कि खानपान पर कंट्रोल (control over diet) के साथ ही कार्डियो (cardio) पर फोकस करना बेहद जरूरी है। कार्डियो आपके दिल को हेल्‍दी रखने, ब्‍लड प्रेशर को बनाए रखने, शरीर की चर्बी कम करने और आपकी पतली कमर पाने के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जरूरी है। इसी के साथ फिजिकल एक्टिविटीज को रूटीन में शामिल करने का ये अच्छा तरीका है। शरीर में जमा चर्बी कम करने के लिए आप कुछ बेहद आसान एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल कर सकते हैं। जानिए, ऐसी कार्डियो एक्सरसाइज के बारे में जो लटकते पेट की चर्बी और वजन को तेजी से कम करने में मदद कर सकती है।


  • लेग रेज
    इस एक्सरसाइज को पीठ के बल लेटकर किया जाता है। इससे पेट पर बल पड़ता है जिससे तेजी से वजन कम होता है। कार्डियो रूटीन में इस एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें।

    आर्म सर्कल्‍स
    इस एक्सरसाइज को बैठकर या खड़े होकर आसानी से किया जा सकता है। इसमें बाजुओं को क्‍लॉकवाइज और एंटीक्‍लॉकवाइज दोनों दिशाओं में सर्कुलर मोशन में घुमाते हैं। ये एक्सरसाइज वजन के साथ ही आर्म्‍स फैट को कम करने में मदद करती है।

    सीढ़ियां चढ़ना
    घर में मौजूद सीढ़ियों को वर्कआउट रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए एक बार में दो सीढ़ियां चढ़ना है। ध्यान रखें कि ये इस एक्सरसाइज में आपकी स्‍पीड हार्ट सिस्‍टम और पैर की मसल्‍स को और चुनौती दे सकती है।

    सिट अप्स
    वजन घटाने और बैली फैट कम करने के लिए सिट अप्स बहुत अच्छे होते हैं। इसे करने से आपकी रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। इसी के साथ इससे आपका पॉश्चर अच्छा होता है।

    साइक्लिंग
    यह एक्सरसाइज भी आपके वजन को कम करने में बहुत मददगार साबित हो सकती है। यह आपके पेट की चर्बी को तेजी से कम करती है। आप रोजाना के रूटीन में साइकिलिंग को जरूर शामिल करें।

    Share:

  • Weight Loss: तेजी से वजन घटाने में मददगार होगी किचन में रखी ये चीज, बस ऐसे करें इस्‍तेमाल

    Mon May 25 , 2026
    नई दिल्‍ली। रसोई में सिर्फ खाना ही नहीं पकता, बल्कि ये सेहतमंद (healthy) रहने का खजाना है. हमारे किचन में ऐसी कई जड़ी-बूटी (Herb) और हर्ब्स मौजूद हैं जो बीमारियों को दूर रखती हैं. इन्हीं में से एक है हल्दी(Turmeric). सभी के घर में सब्जी बनाने से लेकर कई कामों में हल्दी का उपयोग किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved