img-fluid

ट्रंप का ऐलान: चार्ली किर्क को अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’

September 12, 2025

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने गुरुवार को ऐलान किया कि वह मारे गए दक्षिणपंथी कार्यकर्ता चार्ली किर्क को मरणोपरांत अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान करेंगे। पेंटागन में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि चार्ली अपनी पीढ़ी के महान व्यक्तित्व थे, स्वतंत्रता के योद्धा और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत थे। उन्होंने घोषणा की कि मैं जल्द ही चार्ली किर्क को मरणोपरांत ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ से सम्मानित करूंगा।



इससे पहले ट्रंप ने कहा कि उटाह के एक कॉलेज परिसर में चार्ली किर्क की नृशंस हत्या से मैं अत्यंत दुखी और क्रोधित हूं। चार्ली ने लाखों लोगों को प्रेरित किया और आज रात उनके चाहने वाले और जानने वाले सभी लोग सदमे और भय में हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि यह अमेरिका के लिए एक अंधकारमय क्षण है। उन्होंने किर्क को ‘सत्य और स्वतंत्रता के लिए शहीद’ बताया और किर्क परिवार के लिए प्रार्थना की।

राष्ट्रपति ने किर्क की मौत को बटलर, पेंसिल्वेनिया में हुई गोलीबारी और अन्य चर्चित हिंसक घटनाओं से जोड़ते हुए कि इस तरह की बयानबाजी हमारे देश में दिख रहे आतंकवाद के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है और इसे तुरंत रोकना होगा। उन्होंने कहा कि मेरा प्रशासन उन सभी लोगों को खोज निकालेगा जिन्होंने इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया।

ट्रंप ने कहा कि मेरा प्रशासन उन सभी लोगों और संगठनों को ढूंढ निकालेगा जो इस अत्याचार और अन्य राजनीतिक हिंसा में शामिल हैं, जिनमें वे भी शामिल हैं जो इसे वित्तपोषित और समर्थन करते हैं, साथ ही वे लोग जो हमारे न्यायाधीशों, कानून प्रवर्तन अधिकारियों और देश में व्यवस्था बनाए रखने वालों को निशाना बनाते हैं।

बता दें कि प्रखर युवा वक्ता चार्ली किर्क (31 ) उस समय उटाह के आरेम में उटाह वैली विश्वविद्यालय में छात्रों की सभा को संबोधित कर रहे थे। ट्रंप के कट्टर समर्थक किर्क एक रूढ़िवादी राजनीतिक कार्यकर्ता थे और टर्निंग पॉइंट नामक संगठन के सह-संस्थापक भी थे। घटना के समय वे लगभग 3000 लोगों की भीड़ को संबोधित कर रहे थे।

Share:

  • प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पहले मणिपुर में भाजपा 43 सदस्यों ने छोड़ी पार्टी, दिया सामूहिक इस्तीफा

    Fri Sep 12 , 2025
    इंफाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के मणिपुर (Manipur) के संभावित दौरे से कुछ दिन पहले राज्य के उखरुल जिले (Ukhrul district) के फुंग्यार निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कम से कम 43 सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। पार्टी के एक नेता ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved