
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ हुए युद्धविराम और समझौते की आलोचना करने वालों पर तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि युद्ध के बाद ईरान पहले की तुलना में काफी कमजोर हो गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने सैन्य मोर्चे पर ईरान को पीछे धकेला और यही वजह है कि अब समझौते की स्थिति बनी है।
ट्रंप ने अपने राजनीतिक विरोधियों, खासकर डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि कुछ लोग यह दावा कर रहे हैं कि ईरान चार महीने पहले की तुलना में अब बेहतर स्थिति में है। ट्रंप ने इस दावे को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि युद्ध ने ईरान की ताकत को कम किया है और उसकी स्थिति पहले जैसी नहीं रही।
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि यह समझना मुश्किल है कि कोई कैसे कह सकता है कि ईरान पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है। उन्होंने आलोचकों की टिप्पणी को निराधार बताते हुए कहा कि वास्तविकता यह है कि युद्ध के बाद ईरान की स्थिति कमजोर हुई है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान-अमेरिका समझौते और उसके प्रभाव को लेकर अमेरिका में राजनीतिक बहस तेज हो गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved