वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने ही मंत्री की पत्नी के साथ फ्लर्ट (Flirt with wife) करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ट्रंप ने कैमरों के सामने कह डाला कि महिला की खूबसूरती (Woman’s beauty) देखकर उनके पति को नौकरी दी गई है।
बता दें कि ट्रंप अपनी भाषा और शब्दों के चुनाव को लेकर कई बार विवादों में घिर चुके हैं। बीते दिनों उन्होंने वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट के होंठों को लेकर भी एक आपत्तिजनक बयान दे दिया था। अब हाल ही में उन्होंने अपने ओवल ऑफिस में भरी सभा में कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे उनकी भाषा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने डग बर्गम को अमेरिका के गृह सचिव के रूप में इसलिए नियुक्त किया क्योंकि उन्हें बर्गम की पत्नी, कैथरीन बेहद आकर्षक लगीं।
अमेरिकी राष्ट्रपति उस वक्त ओवल ऑफिस में एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर रहे थे। तब बर्गम और उनकी पत्नी कैथरीन बर्गम ट्रंप के पास ही खड़े थे। जैसे ही यह कार्यक्रम खत्म हुआ, ट्रंप ने बताया कि उनका इस जोड़ी पर सबसे पहले ध्यान तब गया था जब उन्होंने दोनों को एक वीडियो में घुड़सवारी करते देखा था। उन्होंने कहा कि उन्हें कैथरीन बर्गम सबसे अलग दिखीं।
ट्रंप ने कैथरीन की ओर इशारा करते हुए कहा, “मैंने इन दोनों एक वीडियो में घोड़ों की सवारी करते देखा और मैंने कहा, ‘वह कौन है?’ मैं कैथरीन के बारे में बात कर रहा था, डग के बारे में नहीं।” यह कहते हुए ट्रंप मुस्कुराते हुए नजर आए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, “मेरे लोगों ने मुझे इनके बारे में बताया, और मैंने कहा मैं उसे हायर करने जा रहा हूं क्योंकि जिसके पास तुम्हारे जैसी पत्नी हो, यह कमाल की बात है।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved