वाशिंगटन। न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) के उम्मीदवार जोहरान ममदानी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) ने सोमवार को धमकी दी कि अगर ममदानी मेयर बन जाते हैं, तो वे न्यूयॉर्क शहर (New york city) की फंडिंग रोक देंगे। ट्रुथ सोशल पर अपनी पोस्ट में ट्रंप ने लिखा कि स्व-घोषित न्यूयॉर्क कम्युनिस्ट जोहरान ममदानी, जो मेयर पद के दावेदार हैं, हमारी शानदार रिपब्लिकन पार्टी के लिए अब तक की सबसे बड़ी सौगात साबित होंगे। उन्हें वाशिंगटन के साथ ऐसी मुश्किलें झेलनी पड़ेंगी, जैसी शहर के किसी भी पूर्व मेयर को कभी न झेलनी पड़ी।
दरअसल, ममदानी के डेमोक्रेटिक प्राइमरी में जीतते ही राष्ट्रपति ट्रंप और कई अन्य रिपब्लिकन नेता उन पर हमलावर हो गए हैं। इस साल की शुरुआत में ही ट्रंप ने ममदानी को ‘बेहद पागल’ करार दिया था और आगाह किया था कि अगर डेमोक्रेट जीत गया, तो वे न्यूयॉर्क में दखल देंगे।
उन्होंने कथित रूप से कहा था कि कई लोग मानते हैं कि वह अवैध तरीके से यहां हैं। हम सब कुछ जांचेंगे। उधर, ट्रंप की निर्वासन की धमकियों पर ममदानी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ट्रंप के बयान हर उस न्यूयॉर्कवासी को निशाना बनाने की कोशिश है, जो छिपने से इनकार करता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved