
वेटिकन सिटी। पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दुनियाभर के शीर्ष नेता और राष्ट्राध्यक्ष वेटिकन सिटी पहुंचे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी पोप के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। अंतिम संस्कार कार्यक्रम से पहले दोनों नेताओं की निजी मुलाकात भी हुई। व्हाइट हाउस और यूक्रेन सरकार ने भी दोनों नेताओं की मुलाकात की पुष्टि की।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved