img-fluid

ट्रंप के सीजफायर प्रयास को लगा झटका, रूस ने यूक्रेन पर किया बड़ा हमला

August 21, 2025

नई दिल्ली। रूस (Russia) ने यूक्रेन (Ukraine) पर बड़ा हमला किया है। रूसी सेना ने यूक्रेन की एक कॉफी मशीन बनाने वाली कंपनी को निशाना बनाया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी शेयर की है। जेलेंस्की ने पोस्ट में हमले के बाद की कुछ फोटो को भी शेयर किया है। जेलेंस्की ने लिखा, रूस युद्ध रोकने का प्रयास नहीं कर रहा है।

जेलेंस्की ने पोस्ट में लिखा है कि कल रात रूसी सेना ने जकारपटिया में एक अमेरिकी स्वामित्व वाली कंपनी में मिसाइल से हमला किया है। कंपनी में कॉफी मशीन जैसी रोजमर्रा चीजे को बनाया जा रहा था। यह जगह रूसी सेना के निशाने पर थी। कल रात रूसियों ने यहां मिसाइल दागी हैं। हमले के बाद कई जगहों पर आग लगी हुई है। यूक्रेन सेना के जवान आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। इस हमले में 15 लोग घायल हुए हैं। राहत बचाव कार्य किया जा रहा है।


जेलेंस्की ने पोस्ट में बताया है कि रूसी सेना यूक्रेन के अलग-अलग जगहों पर रात भर हमले करता रहा। रूसी सेना ने जोपोरिज्जिया से वोलिन शहर तक 574 स्ट्राइक ड्रोन और 40 मिसाइट दागी हैं। कुछ हमले तो रोक लिए गए थे, लेकिन कुछ ने बहुत नुकसान पहुंचाया है। यूक्रेन की सेना नागरिकों को बचाने में जुटी है।

Share:

  • संसद का मानसून सत्र पूरी तरह हंगामे की भेंट चढ़कर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया

    Thu Aug 21 , 2025
    नई दिल्ली । संसद का मानसून सत्र (Monsoon Session of Parliament) पूरी तरह हंगामे की भेंट चढ़कर (Due to complete Uproar) अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया (Was adjourned Indefinitely) । मानसून सत्र के अंतिम दिन भी संसद में हंगामा बरकरार रहा। हंगामे के कारण सत्र के आखिरी दिन भी लोकसभा और राज्यसभा दोनों की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved