img-fluid

ट्रंप के नए शिगूफे से निवेशकों को दो दिन में 13 लाख करोड़ का झटका

January 21, 2026

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के नए शिगूफे ने मंगलवार को दुनियाभर में हलचल मचा दी। ट्रंप ने एक तस्वीर साझा करते हुए अमेरिका के नए नक्शे में ग्रीनलैंड और कनाडा को दर्शाया। वहीं, पीस बोर्ड का समर्थन नहीं करने पर उन्होंने फ्रांसीसी वाइन और शैंपेन पर 200%आयात शुल्क लगाने की धमकी दी। इसका असर भारत समेत दुनिया के बाजार में दिखा। भारतीय निवेशकों के दो दिनों में 13 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

गाजा और अन्य वैश्विक संघर्षों को सुलझाने के लिए शांति बोर्ड की पहल का फ्रांस द्वारा समर्थन नहीं करने पर ट्रंप ने कहा, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को कोई नहीं चाहता, क्योंकि वह जल्द पद से हटने वाले हैं। मैं उनकी वाइन एवं शैंपेन पर 200 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दूंगा और वह बोर्ड में शामिल हो जाएंगे, लेकिन उन्हें शामिल होने की कोई जरूरत नहीं है। एक अन्य बयान में ट्रंप ने कहा, ग्रीनलैंड पर नियंत्रण के लक्ष्य से पीछे हटने का सवाल ही नहीं है।



  • दुनिया के शेयर बाजार भी फिसले

    ट्रंप के नए रुख से निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ गई, जिसका असर एशिया, यूरोप और अमेरिका-तीनों प्रमुख बाजारों पर दिखा। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजारों में कारोबार के दौरान एक प्रतिशत से अधिक की कमजोरी देखी गई। अमेरिकी बाजार सोमवार को अवकाश के कारण बंद रहे।

    भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के बीच मंगलवार को प्रमुख कंपनियों में भारी बिकवाली आने से घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़क गया जबकि निफ्टी 353 अंक टूटा।

    आठ माह की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट

    यह प्रतिशत के मामले में बीते आठ माह की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट रही। इससे पहले इतनी बड़ी गिरावट 13 मई 2025 को दर्ज की गई थी। कारोबारियों ने कहा कि प्रतिकूल वैश्विक हालात में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट जारी रहने से निवेशकों की धारणा पर प्रतिकूल असर पड़ा।

    जनवरी 2026 में अब तक स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन कमजोर रहा है। इस महीने इंडेक्स करीब 6.3 प्रतिशत टूटा है, जबकि इसी दौरान सेंसेक्स में करीब 2.8 प्रतिशत की गिरावट आई है।

    निफ्टी रियल्टी में सबसे ज़्यादा 5% की गिरावट

    सभी प्रमुख प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए, जिसमें निफ्टी रियल्टी में सबसे ज़्यादा 5% की गिरावट आई, इसके बाद निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी केमिकल्स में से प्रत्येक में 2.7% की गिरावट आई। निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी, निफ्टी फार्मा, निफ्टी मीडिया, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी एफएमसीजी सहित अन्य सेक्टरों में 1.5% से 2.5% के बीच गिरावट आई।

    दो सत्रों में 13 लाख करोड़ डूबे

    लगातार दो दिन में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1400 से अधिक अंक, यानी 2% गिर गया, जबकि निफ्टी 50 भी दो फीसदी टूटा है। इसमें निवेशकों को करीब 13 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, क्योंकि बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को करीब 468 लाख करोड़ रुपये से गिरकर करीब 455 लाख करोड़ रुपये हो गया।

    जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में जियो पॉलिटिकल और जियो इकोनॉमिक मुद्दे बाजार की दिशा तय करेंगे। खास तौर पर अमेरिका और यूरोप के बीच ग्रीनलैंड टैरिफ को लेकर चल रहे तनाव से बाजार में अनिश्चितता बनी रहेगी।

    Share:

  • UPI में बड़े बदलाव की तैयारी... क्रेडिट कार्ड की तरह लोग ले सकेंगे ब्याज मुक्त लोन

    Wed Jan 21 , 2026
    नई दिल्ली। भारत (India) के डिजिटल पेमेंट प्लेटफार्म यूपीआई (Digital payment platform UPI) यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (Unified Payments Interface) में अब एक बड़ा बदलाव आने वाला है, जो छोटे कर्ज और घरेलू खर्चों को आसान बना सकता है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और बैंकों की बातचीत के तहत यूपीआई पर दी जाने वाली […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved