img-fluid

IRCTC Ticket Rules: रात 10 बजे के बाद नहीं कर सकता टीटीई आपका ट्रेन टिकट चेक, जानें क्या है नियम

December 03, 2021

नई दिल्ली। भारत में बड़े पैमाने पर लोग रेलवे के जरिए सफर करते हैं। भारत के रेलवे नेटवर्क की गिनती दुनिया की चौथी सबसे विशाल रेल नेटवर्क में की जाती है। यात्रियों की सहूलियत के लिए भारतीय रेलवे ने कई नियम बना रखे हैं, ताकि सफर के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।

भारतीय रेलवे अक्सर यात्रियों के सफर को सुगम और सरल बनाने के उद्देश्य से कई बदलाव और नए नियम लेकर आत रहता है। इसी कड़ी में आज हम आपको इंडियन रेलवे के एक ऐसे ही खास नियम के बारे में बताने वाले हैं, जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।

आइए जानते हैं –
भारतीय रेलवे द्वारा बनाए गए नियम में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि रात 10 बजे के बाद टिकट एग्जामिनर यात्रियों के ट्रेन टिकट को वेरिफाई नहीं कर सकता है। 

ट्रेन में सफर के दौरान अक्सर टिकट एग्जामिनर यात्रियों को जगाकर उनका ट्रेन टिकट चेक करते हैं। इस कारण यात्रियों को नींद से उठकर अपना ट्रेन टिकट और पहचान पत्र टीटीई को दिखाना पड़ता है। इस कारण सफर कर रहे यात्रियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

यात्रियों की इसी समस्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने इस नियम को बना रखा है। नियम में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि टीटीई रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच यात्रियों के टिकट को चेक नहीं कर सकता है। टीटीई सुबह 6 से रात 10 बजे के बीच ही यात्रियों के ट्रेन टिकट को चेक कर सकता है। 

वहीं अगर कोई यात्री रात 10 बजे के बाद ट्रेन में सफर करता है, तो टीटीई उसके टिकट और आईडी का वेरिफिकेशन कर सकता है। सफर के दौरान यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए इस नियम को बनाया गया है।

Share:

  • Share Market: शेयर बाजार धराशाई, सेंसेक्स 764 अंक टूटा, निफ्टी फिर 17200 से नीचे पहुंचा

    Fri Dec 3 , 2021
    नई दिल्ली। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शुरुआती तेजी कायम नहीं रख सका और कारोबार के अंत में धराशाई हो गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 764.83 अंक या 1.31 फीसदी फिसलकर 58 हजार के नीचे पहुंचकर 57,696.46 के स्तर पर बंद हुआ। एनएसई के निफ्टी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved