
भोपाल। प्रदेश में वर्ष 2025 तक क्षय उन्मूलन के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध वर्ष 2024 तक लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा। स्वास्थ्य आयुक्त सुदाम खाड़े की उपस्थिति में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत आज स्टेट टीबी फोरम की वर्चुवल बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रदेश में टी.बी.उन्मूलन के क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न शासकीय एवं निजी सहयोगी संस्थाओं के 80 से अधिक प्रतिनिधियों ने वर्चुअल बैठक में भाग लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved