
चित्तौडग़ढ़। नाबालिग लडक़े की प्रेम कहानी में पंचों ने तुगलकी फरमार जारी कर पांच लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया। यह राशि जमा नहीं कराने पर घर को जलाने की धमकी दी गई। इससे दहशत में लडक़े को पालने वाले चाचा-चाची ने जहर खा लिया। इससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला चित्तौडग़ढ़ जिले के निंबाहेड़ा का है। पुलिस ने बताया कि बंगरड़ा मामादेव ग्राम पंचायत में रंजीत राव और उसकी पत्नी सुनैना ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों अपने भतीजे को लेकर पंचों के दबाव के चलते परेशान थे। पीडि़त रंजीत ने रिपोर्ट में कहा था कि धमकी दी है कि अगर 5 लाख या ढाई बीघा जमीन नहीं दी तो घर जला देंगे। पंचों ने कहा-कलेक्टर-एसपी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं, क्योंकि हम तो आदिवासी हैं। उनका कहना है कि उनके भतीजे का इलाके में रहने वाली लडक़ी से प्रेम प्रसंग के चलते परेशान किया जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved