
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे (Pune) से सटे मंचर इलाके (Manchar Localities) से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुनर्निर्माण कार्य के दौरान मस्जिद (Mosque) के नीचे एक सुरंग मिली। इसके बाद हिंदू संगठनों (Hindu Organizations) ने मंदिर (Temple) होने का दावा किया है। इससे मौके पर तनाव को बढ़ता देख भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुनर्निर्माण के काम को रोक दिया गया है, जिस वजह से पूरे मंचर इलाके में अब इन दोनों समाज के बीच गहरा तनाव बना हुआ है।
बताया जा रहा है सड़क खुदाई के दौरान एक सुरंग दिखाई दी, जिसके बाद यह जानकारी हवा की तरह इलाके में फैल गई। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और इसकी जांच की मांग की। वहीं, मुस्लिम संगठनों ने मस्जिद को हुए नुकसान पर आपत्ति जताई। इससे दोनों समुदायों के बीच तनाव के देखते हुए पुलिस फोर्स की तैनीती की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved