img-fluid

कोलकाता एयरपोर्ट पर तुर्की की फ्लाइट की फुल इमरजेंसी लैंडिंग, जानें वजह

February 04, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता एयरपोर्ट पर तुर्की की फ्लाइट की फुल इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। ये फ्लाइट काठमांडू से इस्तांबुल जा रही थी। कोलकाता हवाई अड्डे पर तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट 727 की फुल इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। फ्लाइट के कैप्टन ने कोलकाता एटीसी को दाहिने इंजन में संभावित आग की खबर दी थी। ये फ्लाइट दोपहर 2:49 बजे कोलकाता एनएससीबीआई एयरपोर्ट पर पहुंची, जिसमें 236 यात्री सवार थे।


  • कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एयरपोर्ट डारेक्टर ने कहा कि विमान इस वक्त कोलकाता एयरपोर्ट पर है। उसका निरीक्षण जारी है। बताया जा रहा है कि तुर्की एयरलाइंस के विमान के इंजन में चिंगारी दिखने के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।

    तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट 727 काठमांडू से इस्तांबुल के लिए रवाना हुई थी। तभी पायलट ने कोलकाता के आसमान में इंजन में चिंगारी देखी। फिर पायलट ने तुरंत कोलकाता एटीसी से संपर्क किया और हरी झंडी मिलने पर फ्लाइट ने आपातकालीन लैंडिंग की। फिलहाल विमान की मरम्मत चल रही है और यात्री इंतजार कर रहे हैं।

    Share:

  • शी जिनपिंग और पुतिन के बीच हुई अहम चर्चा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों नेताओं ने की वार्ता

    Wed Feb 4 , 2026
    डेस्क। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बातचीत हुई है। चीनी सरकारी मीडिया ने की ओर से बताया गया है कि दोनों नेताओं ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वार्ता की है। सरकारी मीडिया के मुताबिक यह वर्चुअल मीटिंग जिनपिंग और पश्चिमी नेताओं के बीच चल रही मुलाकातों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved