
इंदौर। ढाई साल की एक बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के चलते उसके शव का एमवाय अस्पताल (MY Hospital) में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह इंदौर में एक माह पहले ही मामा के घर रहने के लिए आई थी।
कनाडिय़ा पुलिस (Kanadiya Police) ने बताया कि विद्या पिता जीवनसिंह अहिरवार निवासी बिचौली मर्दाना को परिजन मृत अवस्था में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। दो दिन पहले उसे बुखार आया था। जिसके चलते उसे रात को दवाई दी गई थी। उसे सुबह जगाया तो उसके शरीर में किसी प्रकार की हलचल नहीं थी। उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। विद्या की बहन राबालाला ने बताया कि मां लीलाबाई और भाई रानू के साथ इंदौर में एक माह पहले ही विदिशा के पास के राजपुर से रहने के लिए मामा विशाल के घर आए थे। पिता गांव में किसान है। लीलाबाई इंदौर काम की तलाश में आई थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved