
इंदौर। कनाडिय़ा क्षेत्र में गाड़ी टकराने के विवाद में दो भाइयों को चाकू मारे। दोनों को गंभीर चोंटें आई हैं। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमलावरों में युवतियां भी शामिल हैं, वहीं हमलावर नशे में भी बताए जा रहे थे। इनकी शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं।

शांंति नगर महू के दीपक और उसके भाई राजकुमार को घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई परिवार के साथ देवास से कार में सवार होकर महू जा रहे थे और कनाडिय़ा क्षेत्र में एक कार वालों ने गाड़ी टकराने की बात पर विवाद करते हुए दोनों भाइयों को चाकू मारे। मारपीट करने वालों में युवतियां भी शामिल थी। हमलावर नशे में धुत थे। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ इस मामले में कार्रवाई की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved