img-fluid

पलासिया चौराहे पर देर रात दो कारों में भिडंत, एयर बलून खुलने से बची जान

May 07, 2026

इंदौर। पलासिया चौराहे (Palasia Square) पर देर रात दो कारों (Two Cars) में आमने-सामने की भिंड़त (Collide) हो गई। एयर बलून (Airbags) खुलने से कर सवारों की जान बच गई। हालांकि दोनों कारों में सवार चार लोगों को मामूली चोट आई है। एक कार में पुलिस को गोगो पेपर और कुछ आपत्तिजनक समग्री भी मिली। इस मामले में जांच की जा रही है। दोनों गाड़ियों को थाने भेज दिया गया है।


  • कल रात को पलासिया चौराहे पर एमवाय की ओर से आ रही एक काली कार को सामने से आ रही एक सफेद गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। इससमे काली गाड़ी के परखच्चे उड़ गए, लेकिन एयर बलून खुलने से कार सवारों की जान बच गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और यहां लोगों का मजमा लग गया था।

    एसीपी तुषारसिंह ने बताया कि कार में सवार विनायक पिता बंसीलाल और उसका साथी घायल हुए हैं। उनको उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि सफेद गाड़ी में भी दो लोग थे, जिन्हें मामूली चोट आई है। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर थाने भेज दिया है। गाड़ी में गोगो पेपर, कुछ सिगरेट और अन्य सामग्री मिली है। एसीपी का कहना है कि उसको जब्ती में लिया गया है और अब थाना स्तर पर इसकी जांच की जा रही है कि उसमें नशा था या नहीं।

    Share:

  • शवों में बैक्टीरियल संक्रमण नहीं, तरबूज वाली मौत की थ्योरी में ट्विस्ट

    Thu May 7 , 2026
    मुंबई: मुंबई के पायधुनी में 26 अप्रैल को एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. अब तक की जांच में पुलिस को किसी भी प्रकार के जहरीले तत्व नहीं मिले हैं. पुलिस को अब फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी रिपोर्ट का इंतजार है. मुंबई के एक सरकारी अस्पताल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved