दतिया। अपहरण व दुष्कर्म का आरोपित राघवेंद्र वंशकार निवासी भांडेर शनिवार की शांम जिला अस्पताल से फरार हो गया था। जिस पर एसपी अमन सिंह राठौड़ ने रविवार को कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता प्रदर्शित करने वाले आरक्षक 239 मुकेश दोहरे एवं आर. 581 मनीष दुबे थाना भांडेर (Dubey Thana Bhander) को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया कर दिया है। साथ ही प्रकरण की जांच एसडीओपी सेंवढ़ा को 7 दिवस में पूर्ण किये जाने के लिए निर्देशित किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved