
सूरत। सूरत के डिंडोली स्थित स्वामीनारायण मंदिर परिसर के बाथरूम से दो युवतियों के शव मिले हैं। डिंडोली की रामी पार्क सोसाइटी में रहने वाली रोशनी सिरसाथ ओर ज्योत्सना चौधरी बचपन की दोस्त हैं। दोनों कॉलेज से घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तलाश शुरू की तो मंदिर के बाथरूम में दोनों लड़कियों के शव मिले। जांच में पता चला कि लड़कियों ने चैट जीपीटी से आत्महत्या करने का तरीका पूछा था।
परिजनों ने बताया कि दोनों साथ में ही रोज कॉलेज जाती थी। जब कॉलेज टाइम पूरा होने के बाद भी दोनों घर नहीं पहुंची तो दोनों के परिवार में चिंता बढ़ने लगी। दोनों के मोबाइल से संपर्क किया तो दोनों फोन नहीं उठा रही थी। बाद में परिवार वालो ने पुलिस का संपर्क किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी हरकत में आई।
पुलिस ने मोबाइल सर्वेलेंस के जरिए पता लगाया तो दोनों युवतियों का लोकेशन सनिया कणदे स्थित स्वामीनारायण मंदिर दिखा रहा था। पुलिस और परिवार के लोग जब मंदिर परिसर में पहुंचे तो युवती की मोपेड मिली, पर दोनों युवती गायब थी। पुलिस ने मंदिर में स्थित सीसी टीवी कैमरा चेक किया तो दोनों युवती मंदिर के बाथरूम में जाती हुई दिख रही थी। पुलिस ने देखा कि बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद है। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो दोनों युवतियों के शव बाथरूम में पड़े थे।
दोनों युवती के शव के बगल में एक भरी हुई क्लोरोफॉर्म की बोतल और एक खाली बोतल के साथ इंजेक्शन की सिरिंज भी मिली। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने क्लोरोफॉर्म की बोतल ओर इंजेक्शन सिरिंज भी जांच के लिए एफएसएल में भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि दोनों की मौत कैसे हुई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved