
उज्जैन। 9 और 7 सात साल के दो भाई बहन 2 दिन पहले फ्रीगंज में गुब्बारे बेचने निकले थे और उसी दिन से दोनों गायब हो गए हैं। उनके माँ-बाप ने सभी जगह तलाशा और कल थाने पहुँचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कायमी कर तलाश शुरू कर दी है। माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि चिमनगंज मंडी क्षेत्र में दरगाह के समीप रहने वाली हटेची बाई ने कल थाने पहुँचकर रिपोर्ट लिखाई कि उसकी 9 वर्षीय बेटी बलवीरनी और 7 साल का बेटा साकी उम्र 7 साल गुब्बारे बेचने का काम करते थे और 30 सितंबर को दोनों फ्रीगंज में गुब्बारे बेचने के लिए सुबह निकले थे और उन्हें शाम को वापस लौटना था लेकिन वे वापस नहीं आए। इसके बाद उसने पूरी रात दोनों बच्चों को तलाशा लेकिन उनका कहीं पता चला। कल उसने माधव नगर थाने पहुँचकर बच्चे गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है तथा उनके फोटो सोशल मीडिया सहित अन्य थानों में सर्कुलेट कर दिए गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved