
इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते दिनों चाकूबाजी की घटना हुई थी, जिसमें पुलिस में कुछ बदमाशों को गिरफ़्तार किया था. इसी का बदला लेने के लिए बुधवार देर रात घर के बाहर खड़ी कार पर पत्थर से हमला कर तोड़फोड़ की गई थी. यह घटना CCTV कैमरे में क़ैद हो गई थी पुलिस ने इस मामले में 2 बदमाशों को पकड़ा है.
बता दें पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है, जहाँ अशोक तंवर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी. कि उसके घर के बाहर उसकी कार खड़ी थी तभी देर रात कुछ बदमाश पहुँचे और उन्होंने कार पर पत्थर बरसाए. जिससे उनकी कार को बहुत नुक़सान हुआ पुलिस ने इस मामले में मुक़दमा दर्ज किया था. एडिशनल DCP ने शुक्रवार को बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुक़दमा दर्ज किया था, जाँच में यह बात सामने आयी थी. कि पूर्व में एक चाकूबाजी की घटना हुई थी, इसी के विवाद स्वरूप इस घटना को भी अंजाम दिया गया था. इस पूरे मामले में रुद्रांश और अंशु को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है, बाक़ी फ़रार बदमाशों की तलाश की जा रही है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved