
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बीजेपी के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का सिलसिला जारी है। आज फिर 2 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। छिंदवाड़ा में शेषराव यादव (Sheshrao Yadav in Chhindwara) को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। तो वहीं नरसिंहपुर में रामस्नेही पाठक (Ramsnehi Pathak in Narsinghpur) बीजेपी के जिला अध्यक्ष बने है।
बता दें कि दोनों ही जिलों में अध्यक्षों के चयन को लेकर पेंच फंसा हुआ था। शेषराव यादव को छिंदवाड़ा में दोबारा मौका मिला है। विवेक बंटी साहू के सांसद बनने के बाद शेषराव यादव को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया गया था।
भारतीय जनता पार्टी में जिला अध्यक्षों के चयन को लेकर माथापच्ची अभी भी जारी है। खासतौर पर इंदौर नगर और इंदौर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। इसके अलावा, निवाड़ी के जिला अध्यक्ष की घोषणा भी लंबित है। भाजपा ने जिला अध्यक्षों की घोषणा की प्रक्रिया शुरू 12 जनवरी को शुरू की थी।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved