img-fluid

पीथमपुर में रेलवे ब्रिज निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन पलटने से 2 की मौत

October 30, 2025

दबे वाहनों में और लोगों के मरने की आशंका

धार। पीथमपुर (Pithampur) के सागौर इलाके (Sagaur area) में एक निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज (railway bridge) पर काम कर रही भारी-भरकम क्रेन अचानक पलट (crane overturned) गई, जिसकी चपेट में एक पिकअप वाहन आ गया। इस दर्दनाक हादसे में वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।



  • बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान क्रेन अपना संतुलन खो बैठी और सीधे सडक़ पर आ गिरी और वहां से गुजर रही पिकअप वैन उसकी चपेट में आ गई। क्रेन का वजन इतना ज्यादा था कि पिकअप चकनाचूर हो गई और उसमें बैठे लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिला। वाहन में फंसे दोनों शवों को बाहर निकालने के लिए दूसरी मशीनों की मदद ली जा रही है। े आशंका है कि क्रेन के नीचे कुछ और लोग भी दबे हो सकते हैं। बचाव दल बेहद सावधानीपूर्वक क्रेन को हटाने का प्रयास कर रहा है, ताकि अगर कोई और फंसा हो तो उसे सुरक्षित निकाला जा सके। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं, जिन्हें पुलिस नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

    Share:

  • ‘वोट के लिए छठी मैया का अपमान..’, रैली में PM मोदी ने कांग्रेस-आरजेडी को घेरा

    Thu Oct 30 , 2025
    मुजफ्फरपुर: बिहार चुनाव (Bihar Election) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मुजफ्फरपुर और छपरा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. सबसे पहले पीएम मोदी ने मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में जनसभा (Public Meeting) को संबोधित किया. पीएम मोदी के दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचने पर बीजेपी-एनडीए (BJP-NDA) कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया. पीएम मोदी ने अपना संबोधन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved