img-fluid

HDFC Bank के दो बड़े अफसरों पर बिजनेस सीक्रेट लीक का आरोप, जांच शुरू

October 21, 2026

डेस्क: मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank की पहचान पिछले तीन दशकों से एक बेहद सुरक्षित और मजबूत नियम-कायदों वाले संस्थान की रही है. करीब 115 अरब डॉलर की मार्केट वैल्यू वाले इस बैंक पर दुनिया भर के निवेशकों का गहरा भरोसा रहा है. लेकिन आजकल ये बैंक अपने ही घर के अंदर उठे एक बड़े विवाद की वजह से चर्चा में है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक के अंदर से बेहद संवेदनशील और गोपनीय जानकारी बाहर लीक होने का गंभीर मामला पकड़ में आया है.

पूरे मामले की शुरुआत तब हुई, जब बैंक के कुछ बड़े लीडर्स को ये शक हुआ कि संस्थान की गोपनीय जानकारियां बाहर जा रही हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक आंतरिक जांच शुरू की गई. इस मामले से जुड़े लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जांच में पुख्ता सबूत मिले हैं. पता चला है कि बैंक के ही दो सीनियर अधिकारियों ने बिजनेस से जुड़ी गुप्त रणनीति और बाजार को प्रभावित करने वाली संवेदनशील जानकारियां बाहरी लोगों को दी हैं. जिन दो अधिकारियों पर ये आरोप लगा है, वे बैंक के बेहद अहम बिजनेस और कामकाज की जिम्मेदारी संभालते हैं.


  • बैंक की ये अंदरूनी जांच अभी खत्म नहीं हुई है. जांच टीम अब इस बात का पता लगा रही है कि बाहरी लोगों को जो गुप्त जानकारी दी गई, क्या उसका कहीं गलत इस्तेमाल भी किया गया है. इस साल की शुरुआत में ही जांच रिपोर्ट और उससे जुड़े तथ्यों की जानकारी बैंक के सीनियर मैनेजमेंट और बोर्ड के कुछ सदस्यों को दे दी गई थी. इसके बाद दोनों संबंधित अधिकारियों को भी औपचारिक तौर पर जांच के नतीजों से अवगत करा दिया गया है. हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि इन दोनों अफसरों के खिलाफ क्या अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

    इस पूरे प्रकरण पर HDFC Bank के प्रवक्ता ने ईमेल के जरिए दिए जवाब में माना कि आंतरिक समीक्षा चल रही है. प्रवक्ता ने कहा कि बैंक की नीतियों के तहत सभी जरूरी तथ्यों को जुटाने और उनका आकलन करने के लिए आंतरिक जांच जारी है. समीक्षा पूरी होने के बाद निष्कर्षों के आधार पर उचित कदम उठाया जाएगा. हालांकि बैंक ने जांच के नतीजों या इसमें शामिल अधिकारियों के नामों पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. बैंक का कहना है कि वो नैतिकता और गवर्नेंस के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और नियमों के उल्लंघन की किसी भी शिकायत को पूरी गंभीरता से लेता है.

    Share:

  • दर्दनाक हादसा: घर के आंगन में खेल रहे मासूमों पर चढ़ा बेकाबू ट्रक, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

    Wed Oct 21 , 2026
    मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने घर के सामने खेल रहे दो मासूम बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved