
जबलपुर। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में शनिवार को करीब 10000 फीट लंबी तोरण यात्रा निकली। दावा है कि यह देश की सबसे बड़ी तोरण यात्रा है, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। कोतवाली से निकली तोरण शोभायात्रा करीब 3 किलोमीटर लंबी थी। यात्रा सिविक सेंटर में खत्म हुई। तोरण यात्रा में कांग्रेस और भाजपा के विधायक समेत महापौर भी शामिल हुए।इस तोरण को जबलपुर की दो बहनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 10 दिन में तैयार किया है। बहन रिचा के साथ 10 हजार फीट लंबी तोरण बनाने वाली खुशबू बताती है कि उनके 25 साथियों ने 10 हजार फीट लंबी तोरण बनाने में सहयोग किया और 10 दिन के भीतर ही तोरण को तैयार कर लिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved