img-fluid

30 लाख के गांजा के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

September 28, 2022

जबलपुर। बरगी पुलिस ने गांजा तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को 30 लाख के गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी में लिप्त एक महिला समेत दो आरोपियों को 187 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर एक्सयूवी कार को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी बरगी रितेश पाण्डे ने बताया की बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि मेहरून कलर की महिन्द्रा एक्सयूव्ही 500 कार क्रमांक एचआर 70 डी 4097 में सिवनी तरफ से आ रही है, जिसमे भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गंाजा लाया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए यात्री प्रतीक्षालय के पास नेशनल हाईवे ग्राम हिनोता मे नाकाबंदी की।


  • कुछ समय बाद मुखबिर के बताये नम्बर की कार महिन्द्रा एक्सयूव्ही आते दिखी जो जबलपुर की ओर तेज रफ्तार भागने लगी। जिसका पीछा करने पर कार चालक ने नेशनल हाईवे मानेगांव पहुॅचकर वापस सिवनी तरफ मोडा, जिस कारण कार अनियंत्रित होकर अंग्रेेजी शराब दुकान मोड़ ग्राम मानेगांव के पास नाले में घुस गयी। जांच करने पर पुलिस को कार से लगभग 30 लाख कीमत का गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने देवेन्द्र रघुवंशी उम्र 29 वर्ष निवासी स्मारक चौक थाना देउरी जिला रायसेन, भगवानदास कुशवाहा उम्र 23 निवासी आमगंाव थाना करेली जिला नरसिंहपुर और महिला सुनीता ठाकुर उम्र 35 वर्ष निवासी जिला होशंगाबाद को गिरफ्तार कर लिया है।

    Share:

  • 11 वर्षीय प्रवेश का गौर नदी में मिला शव

    Wed Sep 28 , 2022
    दोस्तों के साथ नहाते वक्त डूबा था बालक, आज सुबह रेस्क्यू टीम को मिली लाश जबलपुर। गोराबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाला 11 वर्षीय बालक गत दिवस मंगलवार को कटियाघाट में दोस्तों के साथ नहाने के दौरान डूब गया था। जानकारी लगने पर पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार 11 वर्षीय प्रवेश उर्फ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved