
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों (Two terrorists) को ढेर कर दिया है। शोपियां के कुतपोरा (Katpura -Shopian) इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, जहां दोनों तरफ से तेज गोलीबारी शुरू हो गई । दोनों ओर से फायरिंग के बाद जवानों को अब तक दो आतंकवादियों को मारने में सफलता मिली है, पूरे इलाके में आतंकियों की जांच जारी है।
इस बारे में बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था। इसके बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस एनकाउंटर को जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ सीआरपीएफ और सेना के जवान अंजाम दे रहे हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले सुरक्षाबलों ने पुलवामा के मेज पंपोर में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया था, जबकि एक ने सरेंडर किया था। इस एनकाउंटर के दौरान दो स्थानीय लोग भी घायल हो गए थे, जिसमें एक की मौत हो गई थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved