img-fluid

इंदौर की केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से दो महिलाओं की मौत, मौके पर सर्चिंग जारी

November 01, 2025

इंदौर। इंदौर (Indore) में शनिवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। शहर के केट रोड स्थित एक केमिकल की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग गोडाउन में देर शाम को लगी, जिसमें दो महिलाएं जिंदा जल गई। फिलहाल गोडाउन में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर सर्चिंग जारी है।

जानकारी के मुताबिक, फैक्टरी के आगे के हिस्से में शाम को धुंआ उठते देखा गया। देखते ही देखते केमिकल और कच्चा माल रखे जाने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। कुछ ही देर में आग ने फैक्टरी के बाकी हिस्सों को भी अपनी जद में ले लिया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग बुझाने के लिए पहले चार टैंकर लगाए गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Agniban (@dainik_agniban)


कृष्ण लालचंदानी, डीसीपी जोन-1 के अनुसार-चश्मदीदों ने बताया कि देवउठनी ग्यारस की पूजा के लिए दीया जलाया था। बताया जा रहा है कि इसी से थिनर ने आग पकड़ ली। महिलाओं की साड़ी में भी आग लग गई। चूंकि ये गोडाउन के अंदर थी तो बाहर नहीं निकल पाई। गोडाउन में मौजूद बच्चे बाहर भागे, उन्हीं ने इस घटना की पुष्टि की।

हादसे में रामकली (उम्र 50 साल) पिता हरिराम अहिरवार, निवासी सागर और ज्योति (उम्र 48 साल) पिता मनोज, निवासी द्वारिकापुरी, इंदौर की मौत हो गई। जिस गोडाउन में आग लगी वो राऊ के रहने वाले भैया लाल मुकाती का है। ये गोडाउन उनसे सिंधी कॉलोनी में रहने वाले सूरज वाधवानी नाम के शख्स ने किराए पर ले रखा था। गोडाउन में थिनर के कई ड्रम रखे थे।

Share:

  • इंदौर नेशनल हाईवे पर किसानों ने किया जाम, फसल से जुड़ी मांगों को लेकर हंगामा

    Sat Nov 1 , 2025
    खंडवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा (Khandva) में किसानों का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर नजर आया। इंदौर नेशनल हाईवे (Indore National Highway) पर किसानों ने चक्काजाम कर प्रशासन और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने छैगांवमाखन और देशगांव के बीच बाईपास पर बैठकर आंदोलन किया। संयुक्त कृषक संगठन के आह्वान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved