img-fluid

गुजरात के गांधीनगर में दूषित पानी से हुआ टाइफाइड, 150 के करीब अस्पताल में भर्ती

January 05, 2026

गांधीनगर। गुजरात (Gujrat) के गांधीनगर (Gandhinagar) में दूषित पानी (Contaminated Water) पीने से बड़ी संख्या में लोग बीमार हो गए हैं। सिविल अस्पताल में भर्ती 7 साल की काजल कनौजिया की आज सुबह मौत हो गई। 4 दिन पहले ही उसे टाइफाइड की शिकायत के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

काजल के मां-बाप ने बताया कि वह 15 दिनों से बीमार थी। उसकी रिपोर्ट में टाइफाइड की पुष्टि होने के बाद उसे सिविल में भर्ती कराया गया था। सिविल सुपरिंटेंडेंट के मुताबिक, अभी भी डेढ़ सौ मरीज सिविल अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का इलाज चल रहा है।


  • बता दें कि दूषित पानी की वजह से गांधीनगर के सेक्टर 24, 26 और 29 में कई लोगों को टाइफाइड की शिकायत हुई है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 100 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं। इतनी बड़ी तादाद में लोगों के बीमार होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। लीकेज ढूंढ कर उनकी मरम्मत का काम शुरू किया गया है। मेडिकल की कई टीमें प्रभावित इलाकों में लोगों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। क्लोरिन टैबलेट भी बांटी जा रही है।

    Share:

  • ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन बोले- 'PoK समेत भारत के साथ मिले पूरा जम्मू-कश्मीर'

    Mon Jan 5 , 2026
    डेस्क। ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन (Bob Blackman) ने जम्मू और कश्मीर (Jammu Kashmir) पर भारत (India) के रुख के लिए अपने लंबे समय से चले आ रहे समर्थन को दोहराया है। ब्लैकमैन ने PoK पर पाकिस्तान (Pakistan) के अवैध कब्जे (Illegal Occupation) का विरोध करते हुए कहा कि पूरे जम्मू और कश्मीर को भारत के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved