img-fluid

दिसंबर में मनेगी उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज की डायमंड जुबली, देश-विदेश से जुटेंगे 1500 पूर्व विद्यार्थी

October 19, 2026

उज्जैन। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के 60 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी 19 और 20 दिसंबर को परिसर में भव्य डायमंड जुबली समारोह आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में देश-विदेश से लगभग 1500 पूर्व विद्यार्थी शामिल होंगे। समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी शामिल होने की सहमति प्रदान की है।


  • जीईसीयू एलुमनी एसोसिएशन ने कॉलेज परिसर में गरबा महोत्सव आयोजित कर इस डायमंड जुबली समारोह की औपचारिक शुरुआत कर दी है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सामने आयोजित गरबे में प्राचार्य उमेश पेंढारकर, छात्र केशव सांखला और शैलेश तिवारी के नेतृत्व में करीब 600 वर्तमान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर एचआर राठौर, अमित बोरकर, केसी पाटीदार, सत्येंद्र जैन, अमिताभ छजलानी, राकेश मिमरोट सहित अन्य पूर्व विद्यार्थी विशेष रूप से मौजूद थे और आगामी मुख्य आयोजन की घोषणा की।

    Share:

  • राजकोट में 15 हजार अहीर महिलाओं ने पहने 900 किलो सोने के गहने, 1300 करोड़ के आभूषणों के बीच किया रास-गरबा

    Mon Oct 19 , 2026
    नई दिल्ली । गुजरात (Gujarat) में नवरात्र के दौरान धार्मिक आस्था और पारंपरिक संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्य के राजकोट (Rajkot) में आयोजित अहीर गरबा महोत्सव (Ahir Garba Festival) में हजारों महिलाओं ने पारंपरिक रास-गरबा प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस आयोजन की सबसे खास बात महिलाओं के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved