img-fluid

यूक्रेन ने युद्ध में अपनाई आधुनिक तकनीक, रोबोटों के आगे झुके रूसी सैनिक, बिना जवान उतारे कब्जे का दावा

April 15, 2026

कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) अब एक ऐसे चरण में पहुंच गया है जहां आधुनिक तकनीक (Modern Technology) युद्ध की परिभाषा बदलती नजर आ रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelenskyy) ने दावा किया है कि उनकी सेना ने रोबोटिक सिस्टम और ड्रोन की मदद से एक रूसी सैन्य ठिकाने पर कब्जा कर लिया।

रोबोटिक ऑपरेशन के सामने दुश्मन ने डाले हथियार
जेलेंस्की के अनुसार, इस ऑपरेशन की सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि इसमें कोई भी यूक्रेनी सैनिक सीधे तौर पर शामिल नहीं था। ग्राउंड रोबोट और ड्रोन के संयोजन से दुश्मन सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया गया। वैश्विक सैन्य इतिहास में इसे पहली ऐसी घटना माना जा रहा है, जहां सैनिकों ने मशीनों के सामने सरेंडर किया हो। हालांकि, ऑपरेशन की लोकेशन सार्वजनिक नहीं की गई है।

भविष्य की जंग का बदलता चेहरा
अगर यह दावा पूरी तरह सही साबित होता है, तो यह आने वाले समय के युद्ध की दिशा तय कर सकता है। जेलेंस्की के सलाहकार अलेक्जेंडर कामिशिन का कहना है कि अनमैन्ड ग्राउंड व्हीकल्स (UGVs) भविष्य में युद्ध की रणनीति को पूरी तरह बदल सकते हैं। उनका अनुमान है कि अभी यूक्रेन की करीब 30 प्रतिशत पैदल सेना को रोबोटिक सिस्टम से बदला जा सकता है।


  • बिना जोखिम के हासिल की जीत
    राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि यह मिशन पूरी तरह मानव रहित तकनीक से पूरा किया गया। इस दौरान किसी भी यूक्रेनी सैनिक की जान खतरे में नहीं पड़ी और बिना किसी मानवीय नुकसान के दुश्मन ठिकाने पर कब्जा कर लिया गया।

    हजारों मिशनों में रोबोट की अहम भूमिका
    जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेन के ‘रेटेल टर्मिट’, ‘अर्दल’ और ‘जमी’ जैसे रोबोटिक सिस्टम्स ने पिछले तीन महीनों में 22,000 से अधिक मिशन पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि जहां पहले खतरनाक इलाकों में सैनिकों को भेजना पड़ता था, अब वहां रोबोट तैनात किए जा रहे हैं, जिससे हजारों सैनिकों की जान बचाई जा रही है।

    Share:

  • उत्तर-पूर्वी दिल्ली में खौफनाक वारदात, पड़ोसी युवती ने शादी से पहले दुल्हन पर फेंका एसिड, दूल्‍हे को करती थी पसंद

    Wed Apr 15 , 2026
    नई दिल्‍ली । उत्तर-पूर्वी दिल्ली (North-East Delhi) के गोकुलपुरी इलाके में शादी से ठीक पहले एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. यहां पड़ोस में रहने वाली एक युवती (Girl) ने मेहंदी के बहाने घर पहुंचकर दुल्हन (Bride) बनने वाली लड़की के चेहरे पर तेजाब (Acid) फेंक दिया. जिस लड़के से पीड़िता की 19 अप्रैल को शादी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved