मास्को (moscow)। यूक्रेन ने रूस (ukraine russia) के सीमावर्ती क्षेत्र बेलगोरोद (Belgorod) में एक के बाद एक आठ मिसाइलों से हमले किए जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह घायल हो गए। यूक्रेन (ukraine russia) ने यह हमला रूस में राष्ट्रपति चुनाव से पहले यह हमला किया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को दावे में यह भी कहा कि सीमावर्ती कुर्स्क क्षेत्र में भी यूक्रेनी बलों ने हमले का प्रयास किया, लेकिन उसे नाकाम कर दिया गया।
सुमी प्रशासन ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि नुकसान के चलते क्षेत्र के कुछ हिस्से यूक्रेनी टेलीविजन और रेडियो के सिग्नल नहीं मिल सके। क्षेत्र में मोबाइल फोन सिग्नल भी प्रभावित हो सकते हैं। एक दिन पहले सुमी और डोनेस्क में बमबारी की गई थी। इसमें चार लोगों की मौत हुई थी, जबकि रूस के नियंत्रण वाले जपोरीजिया परमाणु संयंत्र ने गुरुवार को दावा किया कि यूक्रेनी सेना ने परिसर में बमबारी की। इस तरह का हमला स्वीकार्य नहीं है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved