
कीव। रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी से छिड़ी जंग अब जुबानी भी हो चली है। एक तरफ रूस लगातार यूक्रेन पर मिसाइलों और बम से हमला कर रहा है, दूसरी तरफ उसने दावा किया है कि बहुत से यूक्रेनी लोगों, बच्चों को यूक्रेन से निकाल कर रूस लाया गया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि करीब दो लख बच्चों को जबरन रूस ले जाया गया है।
कीव इंडीपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, दो लखा बच्चों समेत 11 लाख यूक्रेनी नागरिकों को रूसी सैनिक जबरन बंधक बना कर रूस ले गए हैं। वहीं रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि 24 फरवरी से अब तक रूस के कब्जे वाले डोनाबास से 1,092,137 यूक्रेनियों, जिसमें 196,356 बच्चे शामिल हैं, को रूस लाया गया है।
सोमवार को 11500 बच्चों को ले जाया गया रूस
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि कीव के अधिकारियों के समन्वय के बिना सोमवार को 1,847 बच्चों सहित 11,500 से अधिक लोगों को यूक्रेन से रूस ले जाया गया है। मास्को की ओर से दावा किया गया है कि इन लोगों को उनके अनुरोध पर यू्क्रेन से निकाला गया है। जबकि, यूक्रेन का कहना है कि रूस जबरन यूक्रेनियों को रूस ले जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved