img-fluid

Ukraine Russia War: विजय दिवस से पहले रूस के युक्रेन में तेज हमले

May 08, 2023

मास्‍को (Moscow)। यूक्रेन (ukraine) से चल रहे महायुद्ध के बीच रूस विजय दिवस की तैयारी कर रहा है। रूस ने पश्चिमी देशों को सख्त चेतावनी देते हुए अपनी बहुचर्चित थर्मोन्यूक्लियर मिसाइलों (thermonuclear missiles) को रेड स्क्वायर पर घुमाकर प्रदर्शित किया। इसे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) का पश्चिमी देशों को कड़ा संदेश माना जा रहा है। रूस में विजय दिवस परेड की तैयारी चल रही है तो यूक्रेन में उसकी सेना के ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि आरएस-24 मिसाइल एक साथ 10 आयुध ले जाने में सक्षम हैं।

यूक्रेन से चल रहे महायुद्ध के बीच रूस विजय दिवस की तैयारी कर रहा है। 9 मई का दिन नाजी जर्मन पर सोवियत संघ की जीत रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए काफी अहम है। एक तरफ पुतिन अपने ऐतिहासिक भाषण की तैयारी कर रहे हैं। दूसरी ओर उनकी आर्मी यूक्रेन के शहरों को हवाई हमलों से दहला रहे हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि विजय दिवस से पहले रूस ने यूक्रेनी शहरों में बमवर्षा तेज कर दी है। कीव और ओडेसा समेत कई शहरों में सुबह से हवाई हमलों के बाद सायरन बज रहे हैं। स्थानीय लोग एक बार फिर दहशत में हैं।

यूक्रेनी अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि रूस ने राजधानी कीव समेत पूरे यूक्रेन में बड़े पैमाने पर हमलों की लहर शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा, मॉस्को नाजी जर्मनी की अपनी हार की सालगिरह के प्रतीक विजय दिवस की तैयारी कर रहा है। कीव पर रूसी हमलों के कारण कम से कम पांच लोग घायल हो गए हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रूसी मिसाइलों ने ओडेसा के काला सागर शहर में एक खाद्य पदार्थों के गोदाम में आग लगा दी और कई अन्य यूक्रेनी क्षेत्रों में विस्फोटों की सूचना मिली है।


विजय दिवस परेड की तैयारी
यूक्रेन पर ताजा हमले ऐसे समय में हो रहे हैं जब मास्को मंगलवार को अपनी विजय दिवस परेड की तैयारी कर रहा है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए यह एक महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन सोवियत संघ को नाजी जर्मन पर ऐतिहासिक जीत मिली थी। पुतिन 9 मई को अपनी सेना और जनता को एक बार फिर विश्वास दिलाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह यूक्रेन को हराने में सक्षम है, भले ही तमाम यूरोपीय देश और अमेरिका उसके खिलाफ क्यों न खड़े हो जाए!
एक दिन पहले रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप ने यूक्रेन के बखमुत से पीछे हटने की घोषणा की थी। अपने आका रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को साफ लफ्जों में चेतावनी देते हुए ग्रुप के चीफ ने वीडियो जारी किया था। कहा कि रूस ने वादे के मुताबिक गोला-बारूद देने की बात कही थी लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया। इसलिए वह आर्मी के लोगों को मरते हुए नहीं देख सकता। वह जल्द ही यू्क्रेन पर अपने हमले बंद करेगा लेकिन, एक दिन बाद ही वैगनर ग्रुप ने पीछे हटने की योजना को खारिज कर दिया है और बखमुत में हमले तेज कर दिए हैं।

Share:

  • चीन को चुनौती: खाड़ी देशों में जल्‍द दौड़ेगी भारत की रेल

    Mon May 8 , 2023
    वाशिंगटन (washington)। जल्‍द ही सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात समेत कई खाड़ी देशों (gulf countries) में जल्द भी भारत की बनाई ट्रेन दौड़ सकती है। इस परियोजना को लेकर अमेरिका, भारत, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच एक बैठक भी हुई है। यह रेल नेटवर्क बंदरगाहों से शिपिंग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved