img-fluid

यूक्रेन-रूस युद्ध : संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने दी स्वतंत्र जांच आयोग को मंजूरी

March 05, 2022

जेनेवा । संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (united nations human rights council) ने यूक्रेन पर रूस के हमले की स्वतंत्र जांच के लिए आयोग गठित करने को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को इस आशय का प्रस्ताव 32 देशों के समर्थन से पारित हो गया। भारत (India) सहित 13 देशों ने मतदान से दूरी बनाई, लेकिन रूस और इरिट्रिया ने इस फैसले का विरोध किया।

यूक्रेन पर रूस के हमले के नौवें दिन संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की विशेष बैठक बुलाई गयी थी। परिषद ने पहले भी रूस से तत्काल युद्ध रोकने का आग्रह किया था। शुक्रवार को हुई विशेष बैठक में यूक्रेन पर रूस के हमले की स्वतंत्र जांच एक विशेष आयोग से कराने का प्रस्ताव लाया गया। इसके गठन को मंजूरी देने के लिए हुए मतदान में 32 देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। रूस और इरिट्रिया ने इस प्रस्ताव का विरोध किया। संयुक्त राष्ट्र संघ के विभिन्न निकायों में प्रस्तुत प्रस्तावों से दूरी बनाकर चल रहे भारत ने इस प्रस्ताव पर मतदान से भी दूरी बनाई। भारत सहित 13 देश मतदान से गैरहाजिर रहे। प्रस्ताव पारित होने के बाद अब जल्द ही रूस के खिलाफ जांच के लिए विशेष आयोग गठित होगा।


इस बीच यूक्रेन पर रूस का हमला लगातार जारी है। यूक्रेन के माइकोलाइव इलाके में यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने रूस के सेल्फ प्रोपेल्ड एंटी एयरक्राफ्ट लड़ाकू वाहन ‘पैंटिर-सी1’ को अपने कब्जे में ले लिया है। वोल्नोवाखा के पास यूक्रेनी सैन्य बलों ने एक रूसी एसयू-25 विमान मार गिराया है। उधर यूक्रेन की सरकारी परमाणु कंपनी ने कहा है कि परमाणु संयंत्र पर रूस के हमले में तीन यूक्रेनी सैनिकों की जान गई है और दो घायल हुए हैं। परमाणु संयंत्र पर हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस पर सख्त प्रतिबंध की मांग की है। एजेंसी

Share:

  • जेलेंस्की ने बाइडन व विश्व नेताओं से कहा, यूक्रेन आणविक राख पर

    Sat Mar 5 , 2022
    लॉस एंजेल्स। अमेरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकेन (US Secretary of State Anthony Blinken) ने यूक्रेन के जापोरिज्जिया आणविक संयंत्र (Japorizia Molecular Plant) पर रूसी हमले की निंदा करते हुए इसे रूस का ग़ैर जिम्मेदाराना व्यवहार बताया है। अमेरिकी आणविक ऊर्जा अथॉरिटी ने कहा है कि इस संयंत्र को ज़रूर क्षति पहुंची है लेकिन इसके जिस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved