
नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन में जंग और तेज हो गई है। रूस ने बीती रात दक्षिणी यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडिसा पर फिर से हवाई हमले किए हैं। वहीं, यूक्रेन की वायुसेना का दावा है कि उसने शहर की ओर निशाना बनाकर दागे गए 15 शाहिद ड्रोन और आठ कलीबर मिसाइलों को मार गिराया है। ओडेसा के गवर्नर ओलेह कीपर ने सोमवार को कहा कि रूसी हमले में एक शिक्षण संस्थान, कई आवासीय इमारतें और एक सुपरमार्केट मलबे में तब्दील हो गया। इस हमले में पिछले 24 घंटे में 8 लोगों की मौत हुई है और 23 लोग घायल हुए हैं।
कीपर ने कहा कि हमले में घायल सुपरमार्केट के दो कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रूस के सुरक्षा बलों ने हाल के समय में ओडिसा को निशाना बनाया है, जिनका लक्ष्य यूक्रेन के इस शहर में अहम अनाज निर्यात परिवहन केंद्रों और यूक्रेन के ऐतिहासिक स्थलों को नष्ट करना है। यूक्रेन से अफ्रीका, पश्चिम एशिया और एशिया के देशों में अनाज भेजने तथा खाद्यान्न संकट से निपटने में मदद की अनुमति देने वाली ऐतिहासिक संधि को तोड़ते हुए रूस ने इससे पीछे हटने का फैसला किया। इस संधि से पीछे हटने के बाद रूस ने ओडिसा सहित यूक्रेन के बंदरगाहों पर बार-बार हमले किए और काला सागर के बड़े हिस्से को जहाज परिचालन के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved