img-fluid

रूसी सैनिकों को 100 साल पुरानी मशीन गन से जवाब दे रही यूक्रेनी सेना, 68 किलो है वजन

May 19, 2022

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। दोनों में से कोई देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। एक तरफ रूस भीषण हमले कर रहा है, वहीं यूक्रेनी सैनिक (Ukrainian soldiers) भी मोर्चे पर डटे हुए हैं। रूसी सैनिकों(Ukrainian soldiers) का सामना करने के लिए यूक्रेनी लड़ाके 100 साल से ज्यादा पुरानी मशीन गन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इस मशीन गन का नाम मैक्सिम एम1910 (Maxim M1910) है और इसका वजन 68 किलो है। इस मशीन गन को कहीं भी ले जाया जा सकता है क्योंकि इसमें आर्म्ड गन शील्ड(Armed Gun Shield) के साथ दो पहिये भी लगे होते हैं।



ये मशीन गन साल 1910 में हुई थी लॉन्च
इस मशीन गन को साल 1910 में लॉन्च किया गया था। इसकी फायरिंग क्षमता को बढ़ाने के लिए पानी से ठंडी करने वाली नली लगाई जाती थी। इस मशीन गन को साल 1909 से साल 1910 के बीच डिजाइन किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मशीन गन की लंबाई 42 इंच है और इसकी लंबाई 28.4 है। ये मशीन गन एक मिनट में 600 राउंड फायर करती है।

Share:

  • क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने जापान जाएंगे बाइडन, मोदी संग होगी द्विपक्षीय बैठक

    Thu May 19 , 2022
    वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने जापान जाएंगे। यह इस संगठन का दूसरा ऐसे सम्मेलन होगा, जिसमें चारों सदस्य देशों के नेता प्रत्यक्ष मिलेंगे। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी व बाइडन की द्विपक्षीय बैठक भी होगी। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जैक सुलिवन ने बुधवार को यह जानकारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved