img-fluid

उमा भारती ने जीतू पटवारी को कहा ‘बेचारा’, बोलीं- राजनीति में योगदान की कोई उम्र नहीं होती

August 30, 2025

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष जितेंद्र जीतू पटवारी (Jitu Patwari) के बयान पर भाजपा (BJP) की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पाटवारी खुद नहीं जानते कि वे क्या बोल रहे हैं। वे बिना सोचे-समझे बयान देते हैं। उमा भारती ने उन्हें “बेचारा” (Poor Thing) बताते हुए कहा कि कांग्रेस अब प्रदेश में समाप्त हो चुकी है और पटवारी ही उसके इकलौते नेता बचे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के कई दिग्गज नेता अब राजनीति से संन्यास ले चुके हैं, जबकि नई पीढ़ी के नेता भाजपा से जुड़ रहे हैं। जो कांग्रेस नेता भाजपा में जगह नहीं पा रहे वे कांग्रेस में ही छूट गए हैं।


सेवानिवृत्ति की उम्र को लेकर चल रही बहस पर भी उमा भारती ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि कोई भी संगठन, राजनीतिक दल या संस्था सेवानिवृत्ति की आयु तय कर सकती है, लेकिन योगदान की उम्र तय नहीं की जा सकती। उनके अनुसार राजनीति एक ऐसा मंच है, जहां योगदान देने की क्षमता ही असली पहचान है। उमा ने कहा कि डॉक्टर, टीचर, वकील की योगदान की क्षमता कभी खत्म नहीं होती। बता दें हाल ही में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि 75 साल की उम्र में पद छोड़ देंगे या किसी को इस उम्र में रिटायर्ड हो जाना चाहिए। संघ प्रमुख की इस टिप्पणी ने उनकी कुछ दिनों पहले दी उनकी टिप्पणी पर चल रही अटकलों पर उम्र विराम लगा दिया।

Share:

  • पहले बेटी का गला घोंटा फिर मुंह में कीटनाशक डाल दिया, आरोपी पिता की हरकत से पुलिस भी हैरान

    Sat Aug 30 , 2025
    बंगलूरू। कर्नाटक (Karnataka) के कलबुर्गी (Kalaburagi) में पुलिस (Police) ने एक व्यक्ति (Person) को गिरफ्तार (Arrest) किया है। गिरफ्तार व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपनी बेटी (Daughter) की पहले गला घोंटकर हत्या की और फिर आत्महत्या दिखाने के लिए मृतक के मुंह (Mouth) में कीटनाशक (Insecticides) डाल दिया। जब आरोपी मृतक बेटी का अंतिम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved