img-fluid

Uma Bharti ने सुबह किए Mahakaal दर्शन, बोली कुछ नहीं

July 26, 2021

उज्जैन। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आज सुबह महाकाल दर्शन किए। उन्होंने सर्किट हाउस पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उमा भारती ने मीडिया से चुप्पी साध ली। उमा कार से आई थी और वर्तमान परिस्थितियों में उन्होंने मीडिया से दूर रहना ही सही समझा।
आज श्रावण मास के पहले सोमवार को भगवान महाकाल की सवारी निकलेगी। इसके पहले आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती उज्जैन पहुँच गई। सुबह साढ़े 8 बजे के करीब उमा भारती का काफिला देवास रोड स्थित सर्किट हाउस पर पहुँचा। यहाँ पहले से उनकी अगवानी के लिए भाजपा के नगर अध्यक्ष विवेक जोशी और अन्य नेता मौजूद थे। कुछ देर सर्किट हाउस पर उमा भारती ने इन नेताओं से बातचीत की। इसके बाद वे सीधे महाकाल दर्शन के लिए रवाना हो गई। महाकाल जाकर उमा भारती ने पूजन-अर्चन किया और दर्शन किए। मंदिर के बाहर आने के बाद मीडियाकर्मियों ने उनसे बातचीत के प्रयास किए लेकिन उमा ने मीडिया से कोई बात नहीं की।

Share:

  • पेगासस जासूसी कांड: ममता सरकार कराएगी मामले की जांच, आयोग का किया गठन

    Mon Jul 26 , 2021
    कोलकाता। पेगासस स्पायवेयर के जरिये बड़ी हस्तियों की कथित जासूसी कांड में केंद्र सरकार का नाम सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अहम फैसला लिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मामले की जांच के लिए एक आयोग के गठन की घोषणा की है। आयोग के सदस्य रिटायर्ड जज होंगे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved