जबलपुर। एसडीएम सिहोरा सीपी गोहल द्वारा शुक्रवार को बंदरकोला उपार्जन केन्द्र के किये गये निरीक्षण के दौरान यहां लावारिस पाई गई 153 क्विंटल नॉन एफएक्यू धान को जब्त कर अधिरक्षा में लिया गया है।
तहसीलदार सिहोरा राकेश चौरसिया के अनुसार जब्त की गई धान के बारे में पूछताछ करने पर किसी भी व्यक्ति द्वारा उस पर दावा नहीं किया गया। तहसीलदार श्री चौरसिया के मुताबिक बंदरकोला उपार्जन केन्द्र के निरीक्षण के दौरान ही यहां बिकने आई करीब 1100 क्विंटल नॉन एफएक्यू धान को भी ऑनलाइन रिजेक्ट कर वापस लौटा दिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved