
जबलपुर, पाटन। दमोह-जबलपुर मार्ग पर पाटन थाने के सामने मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर थाने की दीवार से जा टकराई। घटना में कार में सवार चार युवकों को चोटे आई हैं। मौके पर उपस्थित पाटन पुलिस द्वारा तत्काल घायलों को उपचार के लिए पाटन शासकीय अस्पताल लाया गया। वहीं घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग इक_ा हो गए। पुलिस ने बताया कि सफेद रंग की अल्टो कार में सवार माखन सिंह लोधी, कमलेश नितिन और सर्वेंद्र दमोह की ओर से जबलपुर जा रहे थे। जब वे पाटन थाने के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। वहीं घटना में गंभीर रूप से घायल माखन सिंह और नितिन को उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved