
पैदल भी नहीं निकल पा रहे लोग, चारों ओर कीचड़
इंदौर। कल से हो रही बारिश (Rain) के बाद आज सिंगापुर टाउनशिप (Singapore township) के अंडरपास (Underpasses) में पानी भरा (water filled) गया और रास्ता बंद हो गया। लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
हर बारिश में यही समस्या रहती है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। यहां पुल भी मांगलिया के पास बनाया जा रहा है, लेकिन अंडरपास को लेकर न तो रेलवे ने कोई सुध ली है और न ही स्थानीय प्रशासन ने। कल से हो रही बारिश से आज अंडरपास में पानी फिर भरा गया। सुबह यहां से निकलने वाले लोग परेशान होते रहे। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों के पैरेंट्स परेशान होते रहे। स्कूल बस के ड्राइवरों ने बस दूसरी ओर खड़ी कर दी और पालकों को बच्चों को रेलवे क्रासिंग के एक ओर वाहन खड़े कर पैदल जाना पड़ा। स्थानीय रहवासी राजेश तंवर ने बताया कि अंडरपास की सडक़ भी इतनी खराब हो गई है कि उसमें कीचड़ हो गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved