
इंदौर। भारत (India) देश के इतिहास में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जी की “भारत जोड़ो यात्रा” (“Bharat Jodo Yatra”) की शुरुआत 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी (Kanyakumari) से शुरू हुई थी। इस यात्रा में लगभग 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी। इसका समापन 29 जनवरी 2023, श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर में हुआ था।
इन्हीं सब बातों और संस्मरणों को ध्यान ने रखते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक श्री सत्यनारायण पटेल जो इस यात्रा के इंदौर में प्रभारी भी रहे। वही इस यात्रा के कदम से कदम मिलाकर सभी दृश्यों को अपनी आंखों में भी कैद करते रहे। देश में फैली नफरत को कैसे दूर किया जाए, आम जन की परेशानियों को रुबरु होकर उनसे ही जाना जाए, वही हमारे देश की क्या ताकत है उसे इस भारत जोड़ो पदयात्रा के माध्यम से सभी के सामने लाया जाए, कुछ ऐसी ही संदेशों को समाहित किए हुए पूर्व विधायक श्री सत्यनारायण पटेल ने 5000 पुस्तक का विमोचन भी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की
उपस्थिति में किया था।
इसी क्रम में दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी जी से मुलाकात कर श्री राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा पर प्रकाशित पुस्तक भेंट की।
श्री मति प्रियंका गांधी जी ने इस पुस्तक को देखकर और पढ़कर काफी प्रशंसा भी जाहिर की। श्री सत्यनारायण पटेल जी द्वारा 5000 पुस्तकों के अलावा भी ऑनलाइन पीडीएफ के माध्यम से भी इस पुस्तिका को वितरित करने की व्यवस्था कर रखी है।
इस पुस्तक को प्राप्त करने के लिए आम जन भी काफी ललाहित भी है। समय समय पर विभिन्न कार्यक्रम के साथ अन्य आयोजन पर भी इस पुस्तक को आम जन तक भी पहुंचाया जायेगा, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी तक भी इस भारत जोड़ो पद यात्रा के मूलउद्देश्य को पहुंचाया जा सके।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved