img-fluid

पीथमपुर में खड़े यूनियन कार्बाइड के कचरे के कंटेनर अनलोड किए गए, प्रशासन के जनसंवाद कार्यक्रम के निकल रहे सार्थक परिणाम

February 13, 2025

इंदौर। यूनियन कार्बाइड (Union Carbide) के कचरे (Waste) के निष्पादन को लेकर शासन और प्रशासन पूरी पारदर्शिता बरत रहा है। संभागायुक्त दीपक सिंह ने बताया है कि आज पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के कचरे के कंटेनर सुरक्षा के सभी मापदंडों का पालन करते हुए अनलोड किए गए हैं। इस प्रक्रिया में सभी को विश्वास में लेकर ही आगे बढ़ा जा रहा है।  प्रशासन द्वारा क्षेत्र में व्यापक रूप से जनजागरूकता अभियान चलाया गया है। संभागायुक्त  दीपक सिंह और पुलिस महानिरीक्षक अनुराग ने भी गत मंगलवार को पीथमपुर पहुँच कर जनसंवाद प्रक्रिया में भाग लिया था। इसके पूर्व संभागायुक्त  दीपक सिंह ने इंदौर में भी विभिन्न मंचों पर निष्पादन की पूरी प्रक्रिया के सुरक्षित होने के संबंध में व्यापक रूप से जनसंवाद किया था। संभागायुक्त  दीपक सिंह ने बताया है कि निष्पादन की कार्रवाई  के संदर्भ में माननीय उच्च न्यायालय में आगामी दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। धार कलेक्टर  प्रियंक मिश्रा ने गुरुवार को पीथमपुर स्थित रामकी प्लांट का दौरा किया।


कलेक्टर  मिश्रा ने कहा कि प्रशासन ने पिछले कुछ दिनों से इस विषय पर सही जानकारी जनता तक पहुंचाने का कार्य किया है। इसके बाद जन प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की गईं और अलग-अलग मंचों पर पूरी प्रक्रिया को समझाया गया। उन्होंने बताया कि कंटेनरों को ट्रॉली से जमीन पर उतारना आवश्यक था। आज की गई कार्यवाही से पहले जन प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई। इस कार्रवाई के बारे में बताया गया। सभी ने इस पर सहमति दी। निर्णय लिया गया कि सभी की उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता के साथ इस कार्रवाई को हम करेंगे। आज वही कार्रवाई रामकी इंडस्ट्री में परिसर में चल रही है। जिसे सभी की सहमति से पूरा किया गया।

24 घंटे निगरानी में है प्लांट

कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि यूनियन कार्बाइड के कचरे के निष्पादन में किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी न फैलाई जाए। उन्होंने कहा कि प्लांट की 24 घंटे निगरानी की जा रही है, सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिसे कोई भी जनप्रतिनिधि देख सकता है।

जनता,जनप्रतिनिधियों और मीडिया का आभार

कलेक्टर  मिश्रा ने पीथमपुर की जनता, जनप्रतिनिधियों और मीडिया का आभार व्यक्त किया और कहा कि संवेदनशील मुद्दे पर रखा गया धैर्य सराहनीय है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन इस मामले में जो भी निर्णय लेगा, वह पूरी पारदर्शिता के साथ होगा।

Share:

  • हर्षवर्धन सपकाल महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने

    Thu Feb 13 , 2025
    नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हुई अप्रत्याशित हार के सदमे से पार्टी संगठन को उबारने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने हर्षवर्धन सपकाल को महराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। हर्षवर्धन को संगठन की बागडोर सौंपने के साथ ही पार्टी ने साफ संकेत दिया है कि महाराष्ट्र जैसे अहम और बड़े राज्य में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved