img-fluid

दिल्ली सरकार के महत्वाकांक्षी 70 लाख पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने

July 07, 2026


नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने दिल्ली सरकार के महत्वाकांक्षी 70 लाख पौधारोपण अभियान (Delhi Government’s ambitious 70-lakh Sapling Plantation Drive) का शुभारंभ किया (Launched) ।


  • इस अवसर पर मंगलवार को उन्होंने कहा कि दिल्ली के रिज क्षेत्र में बड़ी संख्या में कांटेदार बबूल और कई तरह के ऐसे पेड़ हैं, जो देखने में हरियाली का अहसास तो कराते हैं, लेकिन पर्यावरण के लिए उतने लाभदायक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब सरकार इस स्थिति को बदलने के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू कर रही है। गृह मंत्री ने बताया कि 1994 में भारतीय वन अधिनियम के तहत 7,784 हेक्टेयर रिज क्षेत्र को अधिसूचित किया गया था, लेकिन पिछले 30 वर्षों में इसकी अंतिम अधिसूचना जारी नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र है और इसके संरक्षण की दिशा में अब ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। अमित शाह ने रेखा गुप्ता सरकार की सराहना करते हुए कहा कि अब 5,000 हेक्टेयर रिज क्षेत्र को वन क्षेत्र घोषित किया गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही पूरे रिज क्षेत्र को कानूनी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इसके जरिए रिज की जैव विविधता को पुनर्जीवित, मिट्टी और जल संसाधनों का संरक्षण तथा दिल्ली के पर्यावरण को नई ऊर्जा और नया जीवन देने का लक्ष्य रखा गया है।

    उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्षों में पूरे रिज क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से पीपल, बरगद, नीम, गूलर, अर्जुन और जामुन जैसे पेड़ लगाए जाएंगे, जो 100 वर्ष से अधिक समय तक जीवित रह सकते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसी के साथ दिल्ली रिज को राजधानी के ‘ग्रीन लंग्स’ के रूप में विकसित करने का मिशन शुरू हो गया है। अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की भी जमकर सराहना की। उन्होंने इसे देश में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक बेहद प्रेरणादायक और अनूठा प्रयास बताया। इस अभियान में नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) भी अहम भूमिका निभा रही है। एनडीएमसी ने इस अभियान के तहत करीब 600 पेड़ और 50 हजार झाड़ियां लगाने का लक्ष्य रखा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “आज दिल्ली सरकार के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम एक ही मंच से आयोजित किए गए हैं। इनमें नरेला में हाई सिक्योरिटी प्रिजन का शिलान्यास, स्वचालित वाहन टेस्टिंग सेंटर और तीन नव निर्मित डेपो का लोकार्पण किया गया, साथ ही, 300 इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन की शुरुआत भी हुई।”

    कार्यक्रम में मौजूद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘इको रेस्टोरेशन मेगा प्लांटेशन प्रोग्राम ड्राइव 2026’ केवल पौधे लगाने का अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति को उसका सम्मान लौटाने और उन स्थानों को फिर से हराभरा बनाने का संकल्प है, जहां समय के साथ हरियाली खत्म हो गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की संस्कृति में प्रकृति को कभी सिर्फ संसाधन नहीं माना गया। हमारी परंपरा नदियों को मां, धरती को माता, पर्वतों को देवतुल्य और पेड़ों को पूजनीय मानती है।
    उन्होंने कहा कि हमारे संस्कार हमें सिखाते हैं कि प्रकृति से कुछ लेने से पहले उसका सम्मान करना जरूरी है। रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार का स्पष्ट विश्वास है कि विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली को ऐसा शहर बनाया जाएगा जहां चौड़ी सड़कें भी होंगी, स्वच्छ हवा भी होगी, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर भी होगा और घने जंगल भी। आर्थिक प्रगति के साथ-साथ पर्यावरण का संतुलन भी पूरी तरह बनाए रखा  जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में अब ग्रीन कवर बढ़कर 25 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने अपने कुल बजट का 22 प्रतिशत हिस्सा ग्रीन बजट के लिए निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि गुजरात के ऑक्सीजन पार्क मॉडल को अब दिल्ली में भी लागू किया जाएगा। इसके तहत राजधानी में 100 ऑक्सीजन पार्क विकसित करने का फैसला लिया गया है, जिनमें से 18 पार्कों पर काम शुरू हो चुका है।

    Share:

  • श्रीराम मंदिर और बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष जांच की जाए - बसपा प्रमुख मायावती

    Tue Jul 7 , 2026
    लखनऊ । बसपा प्रमुख मायावती (BSP Chief Mayawati) ने कहा कि श्रीराम मंदिर और बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी की (Into the theft of offerings in Shri Ram Temple and Badrinath Dham) निष्पक्ष जांच की जाए (An Impartial Investigation should be Conducted) । उन्होंने कहा कि आस्था से जुड़े ऐसे मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved