img-fluid

स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

February 06, 2026


नई दिल्ली । स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर (To Swar Kokila Bharat Ratna Lata Mangeshkar on her Death Anniversary) केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की (Union Minister Dharmendra Pradhan and several other leaders Paid Tribute) ।

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा, “स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। लता मंगेशकर ने भारतीय संगीत को समृद्ध करने के साथ ही उसे वैश्विक पहचान दिलाई। उनके स्वरों में भक्ति, देशप्रेम, करुणा और संवेदना का ऐसा समावेश था, जो हर पीढ़ी के हृदय से जुड़ गया। लता दीदी की गायकी भारतीय संस्कृति की आत्मा का स्वरूप थी, जो समय के साथ और अधिक अमर होती चली जाएगी। संगीत, संस्कार और साधना के रूप में वे सदैव हमारी स्मृतियों में जीवित रहेंगी।”

    यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “भारतीय संगीत को अपनी दिव्य स्वर साधना से विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली स्वर कोकिला, ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनका अद्वितीय गायन और संगीत के प्रति समर्पण कला जगत के लिए एक अमूल्य धरोहर है, जो सदैव हमारे हृदय में जीवंत रहेगी।”

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, “भारतीय संगीत कला को वैश्विक पहचान दिलाने वाली स्वर कोकिला, ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। आपकी अद्वितीय संगीत साधना ने न केवल भारतीय संगीत प्रेमियों को भावविभोर किया, बल्कि सुरों के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने का महान कार्य भी किया।”

    उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “मां सरस्वती की परम साधिका, ‘स्वर कोकिला’ के नाम से विख्यात, ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी मधुर वाणी ने भारतीय संगीत को आत्मा दी तथा देशभक्ति और मानवीय भावनाओं को सुरों में पिरोकर उन्होंने पीढ़ियों के हृदय को स्पर्श किया।”

    भाजपा सांसद रवि किशन ने लिखा, “भारतीय संगीत को अपनी दिव्य स्वर साधना से विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली स्वर कोकिला, ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनका अद्वितीय गायन और संगीत के प्रति समर्पण कला जगत के लिए एक अमूल्य धरोहर है, जो सदैव हमारे हृदय में जीवंत रहेगी।”

    यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लिखा, “स्वर कोकिला, ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। अपनी सुरीली आवाज से भारतीय संगीत को विश्व पटल पर प्रतिष्ठा दिलाने वाली स्वर कोकिला के मधुर स्वर युगों-युगों तक इस संसार को और अधिक संगीतमय, संवेदनशील और सुंदर बनाते रहेंगे।”

    Share:

  • नीला पड़ गया था शरीर, 6 बार चढ़ाना पड़ा खून...निक जोनस ने बताई बेटी मालती की दर्दनाक कहानी

    Fri Feb 6 , 2026
    नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Chopra and Nick Jonas) अपनी बेटी मालती के लिए बेहद खास हैं और हर पल उसके साथ बिताना पसंद करते हैं. हाल ही में निक ने जे शेट्टी के पॉडकास्ट में याद किया कि मालती के जन्म के समय उनके लिए कितने मुश्किल दिन थे. उन्होंने बताया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved