
इंदौर। छह माह पहले पूर्व विधायक गोपी नेमा (Gopi Nema) के घर हुए हमले के प्रमुख आरोपी (Accused) ने कल कोर्ट (Court) में सरेंडर (Surrender) किया, जेल ( Jail) वारंट कटा और शाम को वह रिहा भी हो गया। यह एक अनोखा मामला सामने आया है।
लगभग छह माह पहले पूर्व विधायक (Former MLA) के घर हमला हुआ था। इसमें पुलिस ने बीस लोगों को आरोपी बनाया था। प्रमुख आरोपी मनोहर वर्मा (Manohar Verma) को बताया गया था। उस पर दस हजार का ईनाम भी घोषित किया था और उसके घर को तोडऩे की कार्रवाई भी की गई थी। लेकिन कल वह अचानक कोर्ट में सरेंडर हो गया। उसका जेल वारंट कटा। लेकिन वह शाम को रिहा भी हो गया। एक ही दिन में सब हुआ। बताते है कि उसके वकिल संजय जैन ने न्यायालय ( Court) में तर्क दिया था की जिस समय हमला हुआ था मनोहर वर्मा (Manohar Verma) कॉलेज के प्रिंसिंपल के साथ एक कांग्रेस नेता की शवयात्रा में शामिल था। इस आधार पर उसे जमानत मिली और जेल से छुट गया। इसके पहले इसी केस से बीस आरोपी साक्ष के अभाव में बरी हो चुके है। वर्मा के मामले में पुलिस ने फरारी में चालान भी लगाया था और उस पर रासुका की कार्रवाई भी की थी।

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved