
इंदौर। आपने हाथी-घोड़े- बग्घी में दूल्हे को आते देखा होगा। आजकल तो दुल्हन भी घोड़े पर बैठकर लगन मंडप तक आती है। बाराती भी अपने-अपने तरह के निए प्रयोग कर के शादी को यादगार बबनाते हैं। लेकिन क्या आपने सुना है कि साइकिल से किसी की बारात आई हो।

जी हां आपने सही पढ़ा इंदौर में ऐसी ही एक अनोखी शादी होने जा रही है, जहां बाराती साइकिल से आएंगे। इंदौर के युवक अमोल 9 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन वो अपनी दुल्हनियां को ब्याहने बारात लेकर साइकिल से जांएगे। ये अनोखी बारात 9 जून को सुबह निकली जिसे देखर लोग भी हतप्रभ रह गए।

इस बारात में शहर के 80 से ज्यादा साइकिलिस्ट भी शामिल हुए।
View this post on Instagram
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved