img-fluid

संयुक्त राष्ट्र ने शिंजो आबे के कार्यकाल को सराहा

August 29, 2020

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र ने जापान के निवर्तमान प्रधानमंत्री शिंजो आबे के कार्यकाल को सराहा है। श्री आबे ने स्वास्थ कारणों की वजह से शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। हालांकि तब तक पद पर बने रहेंगे जब तक सत्तारुढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी नया नेता ना चुन ले।

इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा, “संरा के महाचिव प्रधानमंत्री आबे के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं और हम जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे आबे के कार्यकाल और संरा के साथ वैश्विक चुनौतियों को लेकर उनके फैसले की सराहना करते हैं।” प्रवक्ता ने बताया कि महासचिव का श्री आबे का साथ गहरा रिश्ता है। उन्होंने कई मुद्दों पर साथ काम किया है।

उधर, अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्प ने पत्रकारों के बीच कहा है कि “मैं जापान के प्रधानमंत्री और मेरे मित्र शिंजो आबे को अपना सर्वोच्च सम्मान देना चाहता हूं। हमारी घनिष्ठ मित्रता है और उन्होंने जिन परिस्थितियों में इस्तीफा दिया उससे मैं व्यथित हूं। वह अपने देश से बहुत प्यार करते हैं और उन्होंने जिस परिस्थिति में अपना इस्तीफा सौंपा है उसकी मैं अभी कल्पना नहीं कर पा रहा। वह एक महान इंसान हैं और मैं उन्हें अपना सबसे अधिक सम्मान देता हूं।”

बतादें कि श्री आबे लंबे समय से आंत से जुड़ी बीमारी से परेशान हैं और इसके मद्देनजर उन्होंने शुक्रवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। यह दूसरी बार है जब पैंसठ वर्षीय श्री आबे ने स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से इस्तीफा दिया है। इससे पहले वर्ष 2007 में भी उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था। वर्ष 2012 के चुनाव में श्री आबे भारी बहुमत के साथ पुन: सत्ता में लौटे थे।

Share:

  • स्पेन में कोविड-19 के 9779 नए संक्रमित मिले

    Sat Aug 29 , 2020
    मैड्रिड । स्पेन में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 9779 नए मामले सामने आने के साथ ही यहां इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 439286 हो गयी है। आंकड़ों के मुताबिक स्पेन में पिछले सात दिन में कोरोना वायरस के 43747 मामले सामने आए हैं। स्पेन का मैड्रिड शहर कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved