
संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चीन में आयी विनाशकारी बाढ़ को लेकर उसके साथ एकजुटता व्यक्त की।
चीन के स्थाई मिशन की ओर से यह बताया गया कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत झांग जून से चीन में आयी विनाशकारी बाढ़ के प्रभावित परिवारों और चीन के लोगों और सरकार के प्रति गहरी एकजुटता और सहानुभूति व्यक्त की है।
उन्होंने इस बात के लिए आश्वस्थ किया है कि इस संकट की घड़ी में संयुक्त राष्ट्र पूरी तरह से चीन के साथ खड़ा है, आपदा में जहां जैसी भी चीन को मदद लगती है, वह बताए, उसे पूरा करने के सभी प्रयास किए जाएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved